केंद्रीय राज्य मंत्री श्री बी एल वर्मा का जबलपुर आगमन आज - JIGYASHA KHABAR

BREAKING

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री बी एल वर्मा का जबलपुर आगमन आज

 केंद्र शासन के उपभोक्ता मामलों, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री बी एल वर्मा का बुधवार 11 जून को दोपहर 3.10 बजे नई दिल्ली से वायुयान द्वारा जबलपुर आगमन होगा। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री वर्मा यहाँ शाम 5.15 बजे प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह से उनके निवास पर सौजन्य भेंट करेंगे तथा शाम 6 बजे प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे एवं शाम 6.30 बजे शहीद स्मारक गोलबाजार प्रोफेशनल मीट  में शामिल होंगे। श्री वर्मा रात 8 बजे विधायक श्री अशोक रोहाणी के निवास पर भोजन करेंगे तथा रात्रि विश्राम होटल नर्मदा जेक्शन में करेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री गुरुवार 12 जून की सुबह 9.30 बजे पार्टी के जिला महामंत्री के निवास पर स्वल्पाहार करेंगे तथा सुबह 10.30 बजे भेडाघाट पहुँचेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री वर्मा गुरुवार को ही दोपहर 3.40 बजे जबलपुर से वायुयान द्वारा नई दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

Pages