अधारताल में जैन समाज के द्वारा जैन मंदिर में तिरंगा फहराया - JIGYASHA KHABAR

BREAKING

अधारताल में जैन समाज के द्वारा जैन मंदिर में तिरंगा फहराया

 


अधारताल -
  आज प्रातः १५ अगस्त के परम पावन दिन हमारे महान भारत देश के ७९ वें स्वतंत्रता दिवस पर श्री चिन्तामणी पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर अधारताल में जैन समाज के द्वारा ससम्मान भारत देश की एकता, अखंडता और भाईचारे हेतु तिरंगा झंडा फहराया गया। और भारत के महान शहीदों को श्रृद्धांजलि अर्पित कर, भारत में सदा शान्ति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बने रहने हेतु भगवान का अभिषेक कर यह भावना भाई गई। इसी तारतम्य में अपने विचार व्यक्त करते हुए धर्मेंद्र जैन एवं संजय जैन ने कहा कि आज हमारे भारत देश की चारों ओर से हमारे देश के सैनिक अति कठिन  और प्रतिकूल परिस्थितियों में सुरक्षा कर रहे हैं,तब हम और हमारा धर्म सुरक्षित है। अतः हम अपने देश और सैनिकों का सम्मान करते हैं और भगवान से प्रार्थना करते हैं कि हमारा देश और सैनिक सदा सुरक्षित रहें और एक दिन भारत देश विश्व गुरू बने। इस महान दिवस पर श्री अशोक जैन,श्री कैलाश कटंगा, श्रीयांश जैन, सुनील जैन,पवन जैन,नीरज जैन, महेंद्र जैन , जितेन्द्र जैन,शरद जैन,दीपक गड़ेकर,मणि जैन ,लता जैन,आभा जैन, आदि लोग मौजूद रहे।

Pages