मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रभक्ति, सेवा, अनुशासन और व्यक्तित्व निर्माण के प्रेरणा-केंद्र 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ' के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने पर स्वयंसेवकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम सभी के लिए यह गौरव का क्षण है कि आज 'संघ शताब्दी' के साक्षी बन रहे हैं। इस यात्रा में मध्यप्रदेश का भी अप्रतिम योगदान है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने स्थापना काल से जन-जन में राष्ट्रीय चेतना और दायित्वबोध का संचार कर भारत को स्वर्णिम व विकसित राष्ट्र बनाने का मार्ग प्रशस्त किया है। यह गर्व का विषय है कि इस एक सदी में भारत का जो भव्य पुनर्निर्माण हुआ है, उसकी नींव में भी संघ है, प्राचीर में भी संघ है और शिखर पर भी संघ का ही प्रकाश है।