स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने नागरिकों को दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित कीं

 स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने नागरिकों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं‍। उन्होंने कहा है कि दीपावली पर्व हमारी सुख-समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेशवासियों से पावन पर्व दीपावली को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाये जाने का नागरिकों से आग्रह किया है।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि राज्य सरकार स्कूल शिक्षा के गुणात्मक सुधार के लिये लगातार प्रयासरत है। उन्होंने राज्य सरकार के इस प्रयास में जनता की ओर से भी सक्रिय सहयोग किये जाने का आग्रह किया है।

और नया पुराने