जबलपुर- भारतीय दिगम्बर जैन तीर्थ संरक्षिणी महासभा की वर्ष 2025-26 के लिए जबलपुर संभाग (महाकौशल) की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा महासभा के संयोजक/अध्यक्ष, डॉ. यतीश जैन द्वारा की गई है।
संस्था के कार्य और उद्देश्य:
भारतीय दिगम्बर जैन तीर्थ संरक्षिणी महासभा का मुख्य उद्देश्य संपूर्ण भारतवर्ष में स्थित प्राचीन दिगम्बर जैन मंदिरों, तीर्थ क्षेत्रों, मूर्तियों, और पुरातत्विक महत्व की धरोहरों का सर्वेक्षण, संरक्षण, जीर्णोद्धार एवं संवर्धन करना है। यह संस्था जैन धर्म, दर्शन और संस्कृति की रक्षा हेतु भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग एवं राज्य पुरातत्व विभागों के समन्वय से भी कार्य करती है।
श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षणी महासभा, दिल्ली। सन 1894 को कार्तिक वदी दूज में सेठ राजा लक्ष्मण दास के नेतृत्व में आयोजित मथुरा अधिवेशन में अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा की स्थापना हुई।1 दिसंबर 1895 से संस्था द्वारा जैन गजट नियमित प्रकाशित हो रहा है।
वर्तमान में श्री गजराज जी गंगवाल अध्यक्ष एवं श्री राज कुमार जी सेठी कोलकाता महामंत्री है। इसका मुख्य कार्य प्राचीन जैन तीर्थ को संरक्षण, संवर्धन एवं जीर्णोद्धार करना है। प्राचीन तीर्थ जीर्णोद्धार मासिक पत्रिका का भी नियमित प्रकाशन विगत मई'2003 से हो रहा है।
संभागीय प्रचारक श्री नितिन जैन द्वारा दी गई विस्तृत जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय एवं मध्य प्रदेश नेतृत्व की सलाह एवं सहमति के आधार पर तीर्थों के संरक्षण और जैन संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु यह नवीन कार्यकारिणी मनोनीत की गई है।
नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारी संयोजक/अध्यक्ष: डॉ. यतीश जैन* कार्यकारी अध्यक्ष: श्री चिंतामणि जैन (जबलपुर)* उपाध्यक्ष: एडवोकेट अमिताभ भारती (कटनी), श्री निशित जैन (जबलपुर), श्री आलोक जैन (सागर), श्री पिंकेश पटोरिया (परासिया), सीए संजय सिंघई (सतना), प्रोफेसर नरेंद्र जैन (छतरपुर), और श्री प्रमोद जैन (बालाघाट)। * सचिव: श्री जिनेंद्र जैन (जबलपुर) * सह सचिव: श्री अवनीश जैन (सागर), श्री राजेश जैन (दमोह), श्री सतीश जैन (सागर), एडवोकेट सत्येंद्र जैन, श्री अनिल जैन सेल्स टैक्स, और श्री मनोज जैन (सागर)।
* कोषाध्यक्ष: श्री अभिषेक जैन (कटनी)* प्रवक्ता: श्री संजय सम्यक (जबलपुर)* मीडिया प्रभारी: श्री नितिन जैन * संगठन प्रमुख: श्री विकास जैन * शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण प्रमुख: श्री रजनीश जैन
कार्यकारिणी सदस्यगण- कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में डॉ. ज्योति जैन (जबलपुर), श्रीमती नीलांजना जैन (जबलपुर), श्रीमती संगीता जैन (जबलपुर), श्रीमती बिंदिया जैन (जबलपुर), श्रीमती रचना जैन (जबलपुर), श्रीमती शिखा जैन (जबलपुर), श्रीमती प्रतीक्षा जैन (सागर), ब्र. स्मृति दीदी (कटनी), इंजी आशीष जैन और इंजी कीर्ति जैन जबलपुर) को मनोनीत किया गया है।
सभी नवीन पदाधिकारियों को वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री टी के वेद और प्रोफेसर भागचंद्र भास्कर, आदि द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं। यह नवगठित टीम समाज और तीर्थों के हित में कार्य करने के लिए संकल्पित है।
सादर जारीकर्ता/संपर्क:नितिन जैन संभागीय प्रचारक भारतीय दिगम्बर जैन तीर्थ संरक्षिणी महासभा मो. 9893037930