12 फरवरी को भारत बंद: क्या कल बैंक, स्कूल, कॉलेज और बाजार में लगेंगे ताले? जानें क्या खुला रहेगा क्या रहेगा बंद

 







विभिन्न कर्मचारी यूनियनों ने अपनी मांगों को लेकर कल यानी 12 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है। जानें कर्मचारियों की मांगें क्या हैं और क्या बंद रहेगा और क्या खुला रहेगा


केंद्रीय व्यापार संघों और किसान संगठन 12 फरवरी, 2026 यानी बुधवार को देशव्यापी हड़ताल करेंगे, संगठनों ने कल भारत बंद का आह्वान किया है। बंद के कारण  कई राज्यों में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, सरकारी कार्यालय, परिवहन सेवाएं और बाजारों के प्रभावित होने की संभावना है। स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर, विरोध प्रदर्शन से प्रभावित क्षेत्रों में कुछ स्कूल और कॉलेज भी बंद रह सकते हैं। बता दें कि श्रमिक संघ पिछले वर्ष 29 श्रम कानूनों के स्थान पर लागू किए गए चार श्रम संहिताओं का विरोध कर रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) और अखिल भारतीय किसान सभा (एआईकेएस) जैसे किसान संगठनों ने भी इस हड़ताल को पूरा समर्थन दिया है।
और नया पुराने