सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत हाई स्कूल पिपरपनी में चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता कार्यक्रम




सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत  आज दिनाँक 21/09/26को शासकीय हाई स्कूल पिपरपनी में चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता कार्यक्रम की विद्यालय स्तर पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित जनप्रतिनिधियों व पालको, शिक्षकों  के द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन कर उद्बोधन में  विधार्थीयो की कलात्मकता की प्रशंसा की गयी साथ ही  जिला स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने हेतु  सुभकामनाये प्रेषित की गई।

ज्ञात है कि इस प्रतियोगिता का आयोजन दिनाँक 19/09/26को किया गया था जिसमें निर्णायक समिति के निर्णय उपरांत चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु. गीता अहिरवार , द्वतीय स्थान संध्या नोरिया, तृतीय स्थान संयुक्त रूप से कु. मानसी राजपूत व देवांश अहिरवार को प्राप्त हुआ है। इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता में  प्रथम स्थान कु.अंजली अहिरवार, द्वतीय स्थान कु. प्रिया राठौर, व तृतीय स्थान रोहित विश्वकर्मा को प्राप्त हुआ है। चयनित प्रतिभागियों को अबलोकन टीम व उपस्थित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में प्रमाण पत्र व शील्ड प्रदान कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया ।आज के कार्यक्रम में अवलोनकर्ता के रूप में स्थानीय प्रतिनिधि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता  श्री रामकुमार परासर ,  सरपंच ग्राम पंचायत पिपरपानी श्री  दृगपाल सिंह  राजपूत, श्री निरंजन जी राठौर , स्कूल पी टी ए अध्यक्ष घनस्याम पटेल , स्कूल प्राचार्य श्री राजेन्द्र कुमार मेहरा , श्री अरविंद जी राजपूत ,  श्री महेन्द्र पटेल, श्री संदीप पटेल , व पूरा विद्यालय परिवार  उपस्थित रहा ।

और नया पुराने