Header Ads


 

Post Page Ads

राहुल-प्रियंका समेत सभी नेताओं को दिल्ली पुलिस ने किया रिहा, 200 से ज्यादा लोगों को लिया था हिरासत में

 बिहार में चुनाव आयोग के खिलाफ उठ रही विरोध की आवाज अब दिल्ली तक पहुंच गई है। संसद के मानसून सत्र में विपक्ष ने चुनाव आयोग के खिलाफ हल्ला बोलते हुए राजधानी की सड़कों पर मार्च निकालना शुरू कर दिया था। इंडी गंठबंधन का यह मार्च संसद के मकर द्वार से चुनाव आयोग के दफ्तर तक निकालने की तैयारी थी, जिसमें कई बड़े विपक्षी नेता शामिल थे। दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत 200 से ज्यादा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था, जिन्हें अब रिहा कर दिया गया है।विपक्ष के प्रदर्शन के बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद मिताली बाग अचानक बेहोश हो गई और महुआ मोइत्रा की हालत भी बिगड़ने लगी। ऐसे में राहुल गांधी ने उनकी मदद की और उन्हें फौरन अस्पताल पहुंचवाया।संसद से चुनाव आयोग तक मार्च में शामिल नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।

         दिल्ली पुलिस के द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि वो (सरकार) बात नहीं               कर सकते हैं। सच्चाई देश के सामने है। यह राजनीतिक नहीं संविधान की लड़ाई है। हमें साफ वोटर               


लिस्ट चाहिए। 

Post a Comment

0 Comments

Bottom Page Ads