डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को अलास्का में ट्रंप के साथ बैठक बाद प्रेस क्रांफ्रेंस की। पुतिन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगर 2022 में डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति होते, तो यूक्रेन में युद्ध नहीं होता।
हम यूक्रेन में जंग रोक सकते हैं- पुतिन
उन्होंने कहा कि ट्रंप पहले ऐसा कहते रहे हैं और वह भी ऐसा मानते हैं। पुतिन ने बताया कि 2022 में उन्होंने बाइडेन को समझाने की कोशिश की थी कि मामले को बढ़ने से रोका जाए। अब ट्रंप के साथ इस रास्ते पर आगे बढ़ते हुए हम यूक्रेन में जंग रोक सकते हैं। यह जितनी जल्दी हो सके, उतना ही बेहतर होगा। पुतिन ने कहा कि रूस की सुरक्षा सबसे बढ़कर है, अगली मीटिंग मॉस्को में होनी चाहिए।