पुतिन से वार्ता के बाद ट्रंप बोले, ‘बातचीत सार्थक रही, जल्द करेंगे नाटो और जेलेंस्की से संपर्क’ - JIGYASHA KHABAR

BREAKING

पुतिन से वार्ता के बाद ट्रंप बोले, ‘बातचीत सार्थक रही, जल्द करेंगे नाटो और जेलेंस्की से संपर्क’

 





अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के बीच भारतीय समयानुसार शनिवार रात एक बजे शुरू हुई वार्ता खत्म हो गई है। दोनों नेताओं के बीच बैठक करीब 2 घंटे 45 मिनट तक चली। ट्रंप अपने विमान एयरफोर्स वन से भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे अलास्का के एंकरेज शहर के नजदीक स्थित एलमेंडोर्फ-रिचर्डसन सैन्य अड्डे पर पहुंचे।

रॉयटर, वाशिंगटन। अमेरिका के एंकरेज शहर में स्थित एलमेंडोर्फ-रिचर्डसन सैन्य अड्डे में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के बीच भारतीय समयानुसार शनिवार रात एक बजे  शुरू वार्ता खत्म हो गई है।

प्रेस क्रांफ्रेंस में क्या कुछ बोले ट्रंप और पुतिन

रूस और अमेरिका के बीच ढाई घंटे से ज्यादा बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो गई है। प्रेस वार्ता के दौरान व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत काफी अच्छी रही। पुतिन ने कहा कि बैठक में यूक्रेन में शांति पर बात हुई है। उन्होंने कहा कि रूस की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है।

कुछ मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी- ट्रंप

वहीं, डोनाल्ड ट्रंप बोले कि कुछ मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी। ट्रंप का कहना है कि पुतिन के साथ उनके "शानदार" रिश्ते रहे हैं, लेकिन "रूस संबंधी धोखाधड़ी" के कारण इसमें बाधा आई है।

  1. यूक्रेन में युद्धविराम की उम्मीद से अलास्का पहुंचे ट्रंप व पुतिन
  2. ट्रंप और पुतिन के बीच ढाई घंटे चली मीटिंग
  3. ट्रंप-पुतिन महाबैठक में यूक्रेन समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
  4. जमीन के लेन-देन पर अभी भी रूस और यूक्रेन सहमत नहीं
  5. ट्रंप और पुतिन ने की प्रेस कांफ्रेंस

Pages