दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की तृतीय कैबिनेट सभा का आयोजन 7 दिसम्बर को भोपाल में





 जबलपुर-   दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की वर्ष 2025 हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यकारिणी की "तृतीय कैबिनेट सभा" का आयोजन आगामी 07 दिसम्बर (रविवार) 2025 को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में किया जाएगा।

फेडरेशन के मीडिया प्रभारी नितिन जैन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह महत्वपूर्ण "तृतीय कैबिनेट सभा" फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झाँझरी जी की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

फेडरेशन के महासचिव श्री विनय जैन द्वारा एक आधिकारिक सूचना जारी करते हुए उपरोक्त बैठक में सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों सहित 14 रीजन के अध्यक्ष व सचिव तथा संपूर्ण भारतवर्ष के 360 ग्रुप्स के अध्यक्षों को इस कैबिनेट मीटिंग में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु सूचित किया गया है। यह सूचना उपरोक्त समस्त पदाधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से भी प्रेषित की गई है।

कैबिनेट बैठक से संबंधित विस्तृत विवरण और कार्यक्रम की जानकारी शीघ्र ही आधिकारिक तौर पर जारी की जावेगी।

इसके पूर्व की 2 कैबिनेट सभाएं क्रमशः उज्जैन एवं प्रतापगढ़ (राजस्थान) में आयोजित की गई थीं।

कैबिनेट सभा का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर फेडरेशन द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रमों की समीक्षा, रीजन एवं ग्रुप्स द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा, नवीन लक्ष्यों का निर्धारण एवं रीजन के माध्यम से सभी ग्रुप्स को निरंतर सक्रिय रखने की कार्य योजना तैयार करना है।

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री अश्विन कासलीवाल, राष्ट्रीय अतिरिक्त महासचिव श्री राजेंद्र जैन टी आई एवं मध्य रीजन के अध्यक्ष श्री आदित्य मनया व सचिव श्री विशाल अजमेरा ने सभी पदाधिकारियों से अपील की है कि वे इस कैबिनेट सभा में अवश्य उपस्थित हों।


नितिन जैन - मीडिया प्रभारी दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन

और नया पुराने