सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य कुमार काश्यप ने गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी हैं।
मंत्री श्री काश्यप ने अपने संदेश में कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को प्रोत्साहन देकर रोजगार सृजन और आर्थिक सशक्तिकरण को नई दिशा दी जा रही है।मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि उद्यमशील नागरिक ही सशक्त गणतंत्र की नींव होते हैं।श्री काश्यप ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया है कि स्थानीय उत्पादों को अपनाएँ स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दें और “वोकल फॉर लोकल” के माध्यम से आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण में सहभागी बनें।
मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि गणतंत्र की मजबूती आत्मनिर्भरता, उद्यमशीलता और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से सुनिश्चित होती है।