आज शासकीय महाविद्यालय गढ़ा जबलपुर में पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन पत्र क्रमांक 2447/EEP/ एप्को /2025 दिनांक 26/09/25 के अनुसार आज दिनांक 09/02/2026को सस्टेनेबल लाइफस्टाइल कार्यशाला के प्रथम दिवस में डॉ.अरुण शुक्ला वरिष्ठ अध्यापक हिंदी विभाग ,पीएम कॉलेज आफ एक्सीलेंस महाकौशल महाविद्यालय डॉ.विभा निगम वरिष्ठ प्रोफेसर, अर्थशास्त्र महाकौशल कॉलेज, डॉ. तृप्ति विकास प्रशासनिक अधिकारी महाकौशल कॉलेज एवं डाॅ. संघप्रिया तिवारी लाइब्रेरियन महाकौशल कॉलेज के विशिष्ट अतिथि रहे। सभी गणमान्य अतिथियों ने पर्यावरण से छात्र एवं पूरे महाविद्यालय के स्टाफ को अवगत कराया। डॉ. मनीषा कोल प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय गढ़ा ,जबलपुर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम श्री विवेक चौबे क्रीड़ा अधिकारी, डॉ. रीना सोनी, डॉ. सोनमती विश्वकर्मा, डॉ. पायल श्रीवास्तव, डॉ. स्वाति मिश्रा की उपस्थिति में हुआ। इस कार्यक्रम में लगभग 30 विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की प्रभारी डॉ प्रतिभा उरमलिया रही। मंच संचालन डॉ. रंजना जैन ने किया।
